
राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में नक्सलियों ने गुरुवार को एक युवक की हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार जिले को औंधी थाना क्षेत्र में ये घटना हुई। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक का नाम तेज कुमार है, जो ताड़बा गांव का निवासी है। पुलिस के मुताबिक तेज कुमार की उम्र करीब 32 वर्ष है।

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक करीब 20 हथियारबंद नक्सलियों ने युवक की घर पर धावा बोल दिया और उसे जबरन पकड़कर ले गए। इस दौरान वह खुद को छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन नक्सलियों ने उस खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।