बजट में किसानों के साथ किया गया भद्दा मजाक: अहमद हसन

ब्रेकिंग न्यूज़: 

मुख्यालय विधान परिषद में प्रति पक्ष के नेता अहमद हसन ने बुधवार को अनुपूरक अनुदानों पर सामान्य चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि ये बजट किसान विरोधी है। इसमें किसानों के साथ भद्दा मजाक किया गया है।

यह सरकार गलत बयानी और धोखे के लिए जानी जाती है। उन्होंने इस बजट को जनविरोधी बताते हुए उसका पुरजोर विरोध किया। बसपा सदस्य दिनेश चन्द्र ने कहा कि इस सरकार ने बसपा सरकार में निर्मित दलित महानुभावों स्मारकों के रखरखाव के लिए कोई प्रावधान नहीं किया है। यह सरकार दलित विरोधी है। इस सरकार में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। यह कहते हुए उन्होंने बजट का विरोध किया। गुरुवार को बजट पर यह सामान्य चर्चा फिर जारी रहेगी।