
नई दिल्ली। श्रीखंड महादेव पर गहरी श्रद्धा और आस्था रखने वाली एक युवती ने नंगे पांव ही 18500 फीट ऊंचे पर्वत पर विराजमान श्रीखंड महादेव के दर्शन किए। सबसे कठिन एवं ऐतिहासिक यात्राओं में शुमार श्रीखंड के दर्शन करने के लिए युवती ने सात दिन में 64 किलोमीटर का पैदल सफर किया।
आनी के रूमाली गांव की चांद कुमारी 13 जुलाई को घर से नंगे पैर ही ऐतिहासिक यात्रा पर निकली थीं। उनके साथ ऊना का रहने वाला एक श्रद्धालु था, जो किसी से बातचीत नहीं करता था। चांद कुमारी 19 जुलाई शाम को घर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि नंगे पैर श्रीखंड यात्रा के दौरान पथरीले रास्तों को आसानी पार किया। बर्फ के ग्लेशियरों पर भी वे नंगे पांव ही चलीं।