युवा कांग्रेस की मांग, राफेल डील की हो उच्च स्तरीय जांच

डोईवाला: युवा कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राफेल डील में मोदी सरकार ने महाघोटाला किया है। उन्होंने राफेल डील की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। 

डोर्इवाला के युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राफेल डील में हुए घोटाले के विरोध में भनियावाला तिराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राफेल डील की प्रतिया भी जलार्इ। उन्होंने कहा कि केंद सरकार के खिलाफ नारेबाजी की इस मौके पर राहुल सैनी ने कहा कि सरकार ने जो राफेल विमान फ्रांस से खरीदे गए हैं। उन विमानों में मोदी सरकार ने महाघोटाला किया है। जिन विमानों की कीमत 526 करोड़ थी, उन विमानों को 1670 करोड़ रुपये में खरीद कर बड़ा घोटाला किया है।

जिसका यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध किया। युवा कांग्रेस ने राफेल डील की उच्चस्तरीय की जांच कराने की मांग की है। मौके पर मोहित शर्मा उनियाल, सौरव प्रजापति, सावन राठौर, सूरज भट्ट, विक्रांत चौधरी, नशीब मालिक, हशन, मो. रजा, शुभम काम्बोज, राहुल राणा, मेहरबान, बबलू, सुमित, आशिक, संजय, अनीश अहमद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।