लूट और चोरी के समान के साथ 5 गिरफ्तार

वीओ 01 — शहर कोतवाली में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि 18 अगस्त को शहर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने ओम नगर निवासी महेंद्र ¨सह पुत्र श्रीराम का ई-रिक्शा लूट लिया था। मंगलवार सुबह सूचना मिली कि काशीराम कालोनी के पूरब सीतापुर रोड पर तीन संदिग्ध ई-रिक्शा लेकर जा रहे हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ई-रिक्शा पर सवार दो शातिरों को पकड़ लिया तथा तीसरा मौके से फरार हो गया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम शुभम कुमार पुत्र रामप्रकाश निवासी सिविल लाइंस व निखिल दीक्षित पुत्र कौशल दीक्षित निवासी आवास विकास बताया। उन्होंने ई-रिक्शा लूट और कैनाल रोड पर एजेंसी के सामने एक महिला से चार हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी।

वीओ 02 — दोनों युवकों के पास लूट के चार हजार रुपये में 3500 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने उनके पास एक तमंचा व तीन कारतूस भी बरामद की। वहीं कोतवाली पुलिस ने सोमवार को वाहन चे¨कग के दौरान सरकुलर रोड पर इरफान खान पुत्र सुल्तान, जसवंत पुत्र छोटे लाल निवासी भरिगवां देहात कोतवाली को चोरी की तीन बाइक और एक के पा‌र्ट्स समेत गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि 24 अगस्त को जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए वहां पर रखा सारा सामान चोरी कर लिया गया था। इस मामले में राजेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सामान बरामद किया गया। जबकि दो साथी फरार हो गए।

बाइट — विपिन मिश्र (एसपी)