गर्मी दूर करने के लिये पिएं खजूर मिल्क शेक

आवश्य सामग्री: खजूर (बीज निकाले हुए) – 10 से 15, दूध – 1 कप, ओट्स – 2 से 3 चम्मच, शहद – 1 छोटा चम्मच (अगर आपको अधिक मीठा पसंद है).

विधि: सबसे पहले खजूर को आधा कप दूध में डालकर तकरीबन 30 मिनट तक छोड़ दें. अब एक नॉन स्टिक पैन में ओट्स को ब्राउन होने तक हल्की आंच पर भूनें. ओट्स के ठंडा हो जाने के बाद इन्हें खजूर के साथ एक ब्लेंडर ग्राइंड कर लें.

अब बचे हुए आधा कप दूध को भी इसमें डालकर अच्छी तरह मिला लें. आपका खजूर और ओट्स मिल्क शेक तैयार है, ठंडा हो जाने पर सर्व करें. जैसा हम जानते हैं कि खजूर काफी मीठे होते हैं, तो अगर आप शेक में चीनी या शहद नहीं डालना चाहते हैं, तो भी शेक में मिठास रहती है और अगर शहद या चीनी डाल रहे हैं तो खजूर की मिठास को ध्यान में रखते हुए डालें.