
संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत में अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ फिर से प्रतिबंध लगाए जाने के मामले की आज सुनवाई होनी है जहां इस्लामिक स्टेट अपनी दलीलें पेश करेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीन सप्ताह पहले ईरान के खिलाफ कड़े एकपक्षीय प्रतिबंधों को दोबारा लागू कर दिया था।
इसमें 2015 के ऐतिहासिक समझौते के तहत हटाए गये कठोर दंड को फिर से प्रभावी रूप से लगाया गया। प्रतिबंधों का दूसरा दौर नवंबर से शुरू होगा जिसमें ईरान के मूल्यवान तेल और ऊर्जा क्षेत्र को लक्षित किया गया है।