कलेक्‍टर चौधरी के इस्तीफे पर सीएम ने कहा कुछ ऐसा

रायपुर। कलेक्टर (आइएएस) ओपी चौधरी के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि ओपी चौधरी का इस्तीफा मंजूर हुआ है, लेकिन अभी तक ओपी से इस संबंध में बात नहीं हुई है कि आगे उनका क्या रास्ता है।

रविवार को राजधानी में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सीएम ने पत्रकारों के सवाल पर यह बात कही। उल्लेखनीय है कि 2005 बैच के आइएएस चौधरी ने 13 वर्ष की सर्विस के बाद इस्तीफा दे दिया है। केंद्र सरकार ने

इसी सप्ताह खत्म हो सकता है सस्पेंस

ओपी चौधरी की राजनीतिक पारी को लेकर सस्पेंस इसी सप्ताह खत्म हो सकता है। चौधरी भाजपा में शामिल होंगे यह तय है। इस्तीफे के साथ ही यह अटकल लगाई जा रही है वे खरसिया से भाजपा के उम्मीदवार भी होंगे। हालांकि वे पार्टी में औपचारिक रुप से कब शामिल होंगे, संगठन में उनकी भूमिका क्या होगी, चुनाव लड़ेगे तो कहां से लड़ेंगे, इस मामले में अभी भाजपा सस्पेंस बनाकर ही चल रही है। कल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने साफ संकेत दे दिये थे कि ओपी चौधरी भाजपा में शामिल होंगे।

तय हो सकता है नए कलेक्टर का नाम

चौधरी का इस्तीफा मंजूर होने के साथ ही उन्हें रायपुर कलेक्टर के पद से हटा दिया गया है। फिलहाल उनके स्थान पर आइएएस दीपक सोनी (2011) को रायपुर जिले का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सोनी जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैं। इस बीच रायपुर कलेक्टर के लिए बिजली वितरण कंपनी के एमडी आइएएस अंकित आनंद का नाम चर्चा में है। सोमवार तक नए कलेक्टर का नाम तय हो जाने की संभावना है।

रायपुर में ही हैं ओपी, किसी से मुलाकात नहीं

इस्तीफे के बाद ओपी चौधरी अभी रायपुर में ही हैं। रविवार को भी वे किसी से नहीं मिले। कुछ करीबी लोगों से उनकी बात जरूर हुई। उन्होंने कहा है कि वे पार्टी ज्वाइन करेंगे, लेकिन यह साफ नहीं है कि कब ज्वाइन करेंगे। माना जा रहा है कि सितंबर में अमित शाह के रायपुर आगमन पर वे औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे।