अकालियों के विधानसभा के बाहर प्रदर्शन को लेकर कैप्टन ने किया ट्वीट

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा के बाहर अकाली दल की तरफ से किए गए प्रदर्शन की मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने ट्वीट के जरिए निंदा की है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि रिपोर्ट को इस तरह फैंकना गलत है। रिपोर्ट में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के साथ जुड़ी बेअदबी की घटनाओं का जिक्र है। सुखबीर और दूसरे अकाली नेता रिपोर्ट पेश होने को लेकर परेशान हो गए हैं।

ऐसा होना  स्वाभाविक है।  उल्लेखनीय है कि आज बेअदबी कांड को लेकर विधानसभा में रणजीत कमिश्न की रिपोर्ट पेश की जानी थी। इसका अकाली दल की तरफ से विरोध किया जा रहा है।