मेघालय विधानसभा उपचुनाव में मुख्‍यमंत्री संगमा ने हासिल की जीत 

मेघालय में दक्षिण तुरा और रानीकोर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई. मेघालय के मुख्यमंत्री और एनपीपी के अध्यक्ष कोनराड के संगमा ने दक्षिण तुरा सीट से उपचुनाव में 8,400 मतों से जीत हासिल की है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एफआर खारकोंगोर ने यह जानकारी दी.

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के उम्मीदवार के तौर पर दक्षिण तुरा सीट से चुनाव लड़ा. जबकि रानीकोर सीट से एनपीपी के उम्मीदवार हैं मार्टिन एम डांगगो. वह कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं और विधानसभा से इस्तीफा दे चुके हैं.