
ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस उ.प्र. एवं इंडियन नेशनल शुगर मिल्स वर्कर्स फेडरेशन की एक संयुक्त बैठक दारुलशफा में आयोजित की गयी।
इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस अध्यछ राजबब्बर शामिल रहे।
राजबब्बर ने भाजपा सरकार को आड़े हाते लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार श्रमिको को उनका श्रम देने में असमर्थ है और मैं अपने कांग्रेस साथियों सहित इस सरकार की निंदा करता हूँ।
उन्होंने अपनी बात को रखते हुए ये भी कहा कि शुगर मिल्स के सभी कर्मचारियो के हित में किये जा रहे सभी संघर्ष में कांग्रेस पार्टी सदैव उनके साथ हैं।
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस एवं शुगर मिल्स फेडरेशन के अध्यछ अशोक सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह देश कामगारों का देश है, अशोक सिंह ने 40 करोड़ कामगारों के साथ भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा शोषण और अन्याय हम कभी बर्दाश्त नही करेंगे।
उन्होंने कहा हम आजाद देश के नागरिक है और तिरंगे के सम्मान में कामगारों और श्रमिको के लिए आज यह संकल्प लेते है कि इनके हितों की रक्षा के लिये हम बड़ी से बड़ी ताकत से टकराने के लिए तैयार है। उन्होंने अपनी वाणी को विराम देते हुए कहा कि हम सर कटा सकते है लेकिन सर झुका सकते नही।