मुजफ्फरपुर: बालिका सुधार गृह में मासूम लड़कियों के साथ बलात्कार

ब्रेकिंग न्यूज़ मुजफ्फरपुर में बालिका सुधार गृह में मासूम लड़कियों के साथ बलात्कार, पटना में शेल्टर होम में मौत और अब बिहार में भीड़ द्वारा महिला को निर्वस्त्र घुमाये जाने की वारदात को लेकर ऐपवा और आइसा के कार्यकर्ताओं ने लालकुआ से हुसैनगंज चौराहे तक मार्च निकाला और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जला कर आक्रोश व्यक्त किया.. साथ ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की..

ऐपवा की संयोजिका मीना सिंह ने कहा कि महिला को निर्वस्त्र कर घुमाये जाने की इस घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है । मुजफ्फरपुर में बालिका सुधार गृह में मासूम लड़कियों के साथ बलात्कार, पटना में शेल्टर होम में मौत और अब बिहिया में महिला को नंगा घुमाये जाने से यह साफ़ है कि नीतीश-भाजपा राज में बिहार महिलाओं के लिए नर्क बन गया है। पुलिस की मौजूदगी में हुई इस बर्बर घटना ने नीतीश कुमार के सुशासन की पोल खोल दिया है । उन्होंने मांग किया कि इन घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए नीतीश कुमार इस्तीफा दें । चौतरफा महिला विरोधी हिंसा की बाढ़ आ गयी है । शिक्षण संस्थानों में छात्राएं भी लगातार यौन-हिंसा की शिकार हो रही हैं । लंपट और अपराधी बेख़ौफ़ हैं क्योंकि उन्हें सत्ता की शह और संरक्षण हासिल है । उन्होंने कहा कि लोकतान्त्रिक आंदोलन के माध्यम से इसका प्रतिरोध किया जायेगा.. अगर बिहार सरकार ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो 3 सितम्बर को राजधानी लखनऊ में बहुत बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन होगा..

मीना सिंह ( जिला इन्चार्ज, ऐपवा )