
रामनगर, नैनीताल: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश को रामनगर लाया गया। शुक्रवार को प्रातः 10 बजे राज्यमंत्री रेखा आर्य अस्थि कलश लेकर पैठपड़ाव पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने अटल के चित्र एवं अस्थि कलश पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
श्रद्धासुमन अर्पित करने के दौरान कई कार्यकर्ता सेल्फी लेने में मशगूल दिखे। इसके अलावा जगह जगह भी लोगों ने अस्थिकलश के दर्शन किये। राज्यमंत्री रेखा आर्य ने बताया कि अस्थियां रामनगर से रानीखेत फिर भतरोजखान, बगवालीपोखर, बिनता होते हुए सोमेश्वर ले जाई जाएगी, सोमेश्वर में रात्रि विश्राम होगा।
शनिवार को प्रातः 9 बजे अस्थि कलश गरुड़ होते हुए कौसानी फिर बागेश्वर की सरयू नदी में अस्थि विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, जगमोहन बिष्ट, राकेश नैनवाल, गणेश रावत, इंद्र महरा, भावना भट्ट, नीमा नैनवाल, सत्यप्रकाश शर्मा मौजूद रहे।