इस बार बनाएं स्‍पेशल अवध मटन बिरयानी, ऊंगलियां चाट जाएंगे लोग

नई दिल्‍ली: ईद-उल-अजहा (Eid-ul-Adha) यानी बकरीद 22 अगस्त को मनाई जाएगी. इस मौके पर कई तरह के व्‍यंजन तैयार किए जाते हैं. मटन की डिशिज इनमें मुख्‍य हैं. मटन को कई तरीकों से बनाए जाने की परंपरा है.

पर आज हम आपको बता रहे हैं अवधी मटन बिरयानी की रेसिपी. इस बार बकरीद के मौके पर आप इसे बना सकते हैं. यकीन मानिए ये रेसिपी आपके अपनों को काफी पसंद आएगी.  तो देर किस बात की. जानें इसकी रेसिपी. इसे फॉलो करके आप 4 लोगों के लिए ये रेसिपी बना सकते हैं. करीब दो घंटे का समय लगेगा.

क्‍या चहिए- 
अवधी मटन बिरयानी बनाने के लिए आपको दो तरह से मसाले तैयार करने होंगे. पहला बिरयानी के लिए गर्म मसाला. और दूसरा बिरयानी मसाला.
गरम मसाले के लिए सामग्री: दालचीनी 1 स्टिक, लौंग 8 से 10, सौंफ एक टीस्‍पून, जीरा दो से तीन टीस्‍पून, सूखा धनिया दो से तीन टीस्‍पून, काली मिर्च एक टीस्‍पून, जावित्री दो से तीन टीस्‍पून, बड़ी इलायची दो से तीन, छोटी इलायची 3 से 4.

मटन मसाले के लिए सामग्री: मटन आधा किलो, अदरक-लहसुन का पेस्‍ट दो से तीन चम्‍मच, लाल मिर्च पाउडर एक टीस्‍पून, हल्‍दी एक टीस्‍पून, काजू का पेस्‍ट, दही आधा कप, नमक स्‍वादानुसार, घी 3 बड़े चम्‍मच, 2 या 3 टेबलस्‍पून तेल, दूध 2 या 3 कप.
सजाने के लिए केसर.

रेसिपी-

गरम मसाला बनाएं- ऊपर बताए गए सभी मसालों को भून लें. फिर इन्‍हें पीस लें.
अब मटन में अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च, काजू पेस्ट का मिश्रण, ऊपर तैयार किया गया गरम मसाला, फेंटी हुई दही डालकर ढक दें. इसे करीब एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. जिससे ये सेट हो जाए.

इसे बाद मटन को फ्रिज से निकालें. रूम टेंपरेचर पर आने दें. फिर इस पर नमक लगा दें.
अब बड़ी कड़ाही, हांडी लें. घी या तेल डालें. मटन को हांडी में डालकर मिलाएं और कुछ मिनट के लिए पकाएं.
ऊपर से ढककर हल्की आंच पर करीब आंधे घंटे पकने दें.
जब ये पकना शुरू हो जाए तो इस पर चावल की एक परत लगा दें. फिर दूध में घुला हुआ केसर डालें.

इसके बाद इसमें थोड़ा सा नमक, गरम मसाला, भुना प्याज और घी डालें.
हांडी को फिर से ढक दें. हल्की आंच पर पकने दें. केसर डालें. आधे घंटे पकाने के बाद इसे गर्म सर्व करें.