सेक्‍स के दौरान पुरुषों को होती हैं ये समस्‍याएं, ऐसा हो दर्द तो ना करें इग्‍नोर…

नई दिल्‍ली: आमतौर पर माना जाता है कि शारीरिक संबंध बनाते समय महिलाओं को परेशानी होती है पर पुरुषों को नहीं. ये गलत है. डॉक्‍टर्स कहते हैं कि इस दौरान पुरुष भी दर्द से गुजर सकते हैं. इस दर्द के कई कारण हो सकते हैं. हालांकि ये कारण ज्‍यादातर लाइफस्‍टाइल से जुड़े हैं. पर आपको इनके कारणों को जानना चाहिए. अगर नीचे बताए गए कोई भी लक्षण आपको खुद में दिखें तो तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करें.

जानें दर्द के प्रमुख कारण

– प्रोस्‍टेट रोग एक ऐसा रोग है जिससे पुरुषों को बहुत समस्‍या होती है. डॉक्‍टर्स कहते हैं कि अगर ये बीमारी हो जाए तो शारीरिक संबंध बनाने के दौरान दर्द होता है. इस बीमारी की वजह से सूजन भी आ जाती है. इसके शुरुआती लक्षणों में पेशाब के दौरान जलन की समस्‍या होती है. कई लोगों को दर्द भी होता है.

– साफ-सफाई का ठीक ध्‍यान ना रखना भी दर्द की वजह बन सकता है. ऐसे लोगों को एलर्जी हो जाती है. इससे इंफेक्शन की वजह से खुजली और सूजन की समस्या होने लगती है.

– जो लोग सफाई का ध्‍यान नहीं देते उन्‍हें दाद की समस्‍या भी हो जाती है. इससे काफी दर्द होता है. खुजली रहती है.

– अगर यौन संक्रमण हो तो भी संबंध के समय आपको दर्द हो सकता है. कोई भी दर्द महसूस होने पर आपको तुरंत डॉक्‍टर की सलाह लेनी चाहिए.