बाजार से मेहंदी लगवाती हैं तो रहें सावधान… हो सकती है ये बीमारी

रक्षाबंधन के आते ही बाजारों में रौनक दिखने लगती है. इस दौरान जहां भी नजर डालो बाजार में राखियां और महिलाएं और युवतियां मेहंदी लगवाती नजर आती हैं. इस दिन को लेकर हर बहन खास दिखना चाहती है और जिसके लिए बाजार से मेहंदी लगवाती हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि बाजार में मिलने वाली मेहंदी में कई प्रकार के केमिकल होते हैं जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

त्‍योहारों की शुरूआत होते ही बाजारों दुकानें सामान से खचाखच भर जाती हैं. इस दौरान लोग भी शॉपिंग के मूड में होते हैं और फिजा में भी त्योहारों और उनके सेलिब्रेशन की महक घुल जाती है. एक ओर जहां पुरुष इस दौरान बाजारों में घूमना पसंद करते हैं वहीं महिलाएं भी अपनी फेवरेट डेस्टिनेशन पर पहुंज जाती हैं. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन सी जगह है जो महिलाओं को इतनी पसंद है.

खतरनाक केमिकल

बाजार में लगाई जाने वाली मेहंदी में पीपीडी और डायमीन नामक केमिकल मौजूद होते हैं, जो सेकिन के इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं. ये केमिकल इसमें मेहंदी के कलर को डार्क करने के लिए मिलाए जाते हैं. इस खतरनाक केमिकल के कारण स्किन पर जलन, खुजली और सूजन हो सकती है.

कैंसर का खतरा

जब यह खतरनाक केमिकल से तैयार मेहंदी सूर्य की किरणों के संपर्क में आती हैं तो इससे कैंसर होने का बढ़ जाता है. इसमें पीपीडी ही नहीं बल्कि अमोनिया, आक्सीडेटिन, हाइड्रोजन जैसे कई और खतरनाक केमिकल मिले रहते हैं, जो स्किन के लिए बेहद घातक माने जाते है. मेहंदी में होने वाले पीएच एसिड सबसे ज्यादा नुकसानदेय होता है.

हर्बल मेहंदी सबसे बेहतर

इन दिनों बाजार में मिलने वाली मेहंदी में से अच्छी क्वालिटी की मेहंदी को पहचानना काफी मुश्किल होता है. इसलिए आप कोशिश करें कि प्राकृतिक रूप से बनी मेहंदी का ही इस्तेमाल करें. हर्बल मेहंदी न सिर्फ हाथों को सुंदर बनाती है, बल्कि इससे स्किन को ठंडक भी मिलती है. इसे बालों पर लगाना भी लाभदायक होता है.

ऐसे करें बचाव

ध्यान रखें कि मेहंदी लगाने के बाद अगर आपके शरीर के हिस्सों पर छाले पड़ जाएं या कोई अन्य नुकसान हो, तो उसे ठंडे पानी से धो लें. ऐसा करने के बाद उस पर नारियल का लेप लगा लें और उससे शरीर के उस हिस्से की अच्छी तरह से मालिश करें, जहां इस तरह की तकलीफ हो.

डॉक्टर की सलाह लें

डॉक्टर्स के मुताबिक मेहंदी लगाते समय यह पता नहीं चलता कि यह आपको कितना नुकसान पहुंचा रही है, लेकिन इससे होने वाले खतरे के बारे में आपको कुछ समय बाद पता चलता है. हालांकि हर्बल और नेचुरल मेहंदी पर भी पूरी तरह से भरोसा नहीं करें. इस्तेमाल करने से पहले पैक पर उसमें मिली सामग्रियों के बारे में भी जानकारी लेना जरूरी है.