
राखी सावंत की शादीशुदा जिंदगी पिछले कुछ दिनों से कुछ ज्यादा ही लाइमलाइट बटोर रही है। आदिल खान पर लगे आरोपों के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में शर्लिन चोपड़ा ने कमेंट किया है।
राखी सावंत पिछले कई दिनों से किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। पहले आदिल खान से की गई सीक्रेट मैरिज का खुलासा कर उनकी शादीशुदा जिंदगी रातोंरात लाइमलाइट में आ गई। अब उसी आदिल के साथ उनके टूटे रिश्ते चर्चा में बने हुए हैं।
पिछले दिनों राखी ने आदिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। उन्होंने मॉडल तनु के साथ उनकी कुछ प्राइवेट तस्वीरें लीक कीं और उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई। राखी के पति आदिल इस वक्त सलाखों के पीछे हैं और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं। इस मामले में राखी सावंत की कट्टर दुश्मन कही जाने वालीं शर्लिन चोपड़ा ने कमेंट किया है।
राखी के केस में मिक्स रिएक्शन
राखी सावंत की बिखरने की कगार पर आ चुकी शादी का मामला पूरे देश में छाया हुआ है। कुछ फैंस ने राखी को सपोर्ट किया है, तो कुछ ने उनके ही खिलाफ आवाज उठाई है। कई लोगों का मानना है कि राखी ड्रामा कर रही हैं। कुछ ऐसा ही मानना है शर्लिन चोपड़ा का भी। उन्होंने हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में आदिल को सुलझा हुआ व्यक्ति बताया। पैपराजी वरिंदर चावला ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें शर्लिन ने राखी के खिलाफ बातों ही बातों में बहुत कुछ कह दिया।