यूपी के मोस्ट वांटेड सुधाकर पांडे ने किया कोर्ट में सरेंडर

ब्रेकिंग न्यूज़: यूपी के मोस्ट वांटेड सुधाकर पांडे ने किया कोर्ट में सरेंडर

50 हजार के इनामी बदमाश सुधकर ने दिया है उत्तर प्रदेश व कई अन्य राज्यों में सनसनीखेज वारदातों को अंजाम

लखनऊ की गैंगस्टर कोर्ट में सुधाकर पांडे ने किया सरेंडर

डिप्टी सीएमओ विनोद आर्य हत्याकांड से लेकर कांग्रेस के छात्र नेता विनोद त्रिपाठी हत्याकांड में था सुधाकर पांडे आरोपी

फरारी के बाद से नेपाल और मलेशिया में सुधाकर पांडे ने बनाई अंडरवर्ल्ड में भी पैठ

बड़ी प्लानिंग के तहत सुधाकर पांडे ने लखनऊ की गैंगस्टर कोर्ट में किया सरेंडर

नेपाल और मलेशिया में फरारी काट रहे सुधाकर पांडे ने कर दिया सरेंडर, लखनऊ पुलिस को भनक तक नहीं लगी

विनोद त्रिपाठी हत्याकांड के गवाहों को WhatsApp के जरिए लगातार मलेशिया से धमका रहा था सुधाकर पांडे

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद उनके करीबियों पर भी सुधाकर पांडे ने शुरू किया था धमकियों का सिलसिला

पूर्व सांसद धनंजय सिंह का करीबी बताया जा रहा है सुधाकर पांडे

विदेश में पनाह पा चुका सुधाकर पांडे अचानक लखनऊ में क्यों कर गया सरेंडर?
पुलिस अफसरों के लिए बड़ी पहेली।