
हरदोई से बड़ी खबर: हरदोई की श्रवण देवी मंदिर में करेंगे पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की तेरहवीं
Ainkar– जनपद हरदोई के रहने वाले अधिवक्ता संजीव द्विवेदी ने कुछ माह पहले अपने को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का मानस पुत्र की मान्यता दिलाए जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी.
अब उन्होंने उनके निधन के बाद 28 अगस्त को शहर मुख्यालय पर स्थित श्रवण देवी मंदिर पर तेरहवीं करने का संकल्प लिया उनका कहना है कि केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग करेंगे की हरदोई जनपद अटल जी की प्रथम कर्मक्षेत्र होने के नाते हरदोई में उनके वृहद मूर्ति की स्थापना कराई जाए उन्होंने मांग की है कि उन्हें मानस पुत्र होने के नाते उनके पिता की अस्थियां दिलाई जाएं जिन्हें वे गंगा सागर में विसर्जित करेंगे। हरदोई में अपने निवास परश्री द्विवेदी विक्षिप्त अवस्था में अटल जी के चित्र के पास बैठे हुए हैं तथा उन्हीं को याद करते रहते हैं।
बाइट– मानसपुत्र अधिवक्ता संजीव द्विवेदी