
Kawasaki Ninja 300 पर वाहन निर्माता कंपनी ने साल के अंत होने से पहले ही लोगों को छूट प्रदान कर रही है। अगर आप स्पोर्टी बाइक के शौकीन हैं तो ये आपके लिए सबसे अहम मौका हो सकता है। आपको बता दे यह ऑफर मोटरसाइकिल की ऑन-रोड कीमत पर लागू है और 31 दिसंबर 2022 तक वैध है। वहीं निजा निंजा 300 की एक्स-शोरूम कीमत 3.40 लाख रुपये (छूट से पहले) है।
कीमत में हुई दो टाइम बढ़ोतरी
आपको बात दे भारतीय बाजार में कावासाकी निंजा 300 की कीमत इस साल अप्रैल में 2022 मॉडल के लॉन्च के बाद से दो बार बढ़ाई जा चुकी है। इतना ही नहीं इसमें सिर्फ अपडेट ग्राफिक्स के साथ इसकी कीमत में 13 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद फिर अगस्त में इसकी कीमतों में मामूली उछाल आया है। इसके कारण कंपनी को काफी फायदा होगा और बढ़ोतरी तेजी से होगी।