आगरा विधायक ने अटल बिहारी बाजपेयी को पिता मानते हुए करवाया मुंडन, 29 को करेंगे तेरहवीं संस्कार

एंकर-:आगरा की उत्तरी विधान सभा से 5 बार से विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को पिता तुल्य मानते हुए दिल्ली में उनके दाह संस्कार के बाद मुंडन करवाया और अब आगामी 29 अगस्त को विधायक अटल बिहारी की तेरहवीं संस्कार आयोजित करने जा रहे हैं।

वीओ:- विशेष बातचीत में उन्होंने तेरहवीं के आयोजन के बारे में खुलकर बात की।विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने बताया कि वो पांचवी बार विधायक हैं।उनको पहली बार टिकट देने में पूर्व प्रधानमंत्री का हाथ था।वो हमेशा उनसे प्रभावित रहते थे।मथुरा के फरह स्थित दीन दयाल धाम में अटल हर वर्ष सालाना बैठक में शामिल होते थे और इस दौरान उनकी मुलाकात होती थी।तीस साल का हमारा नाता है।मैं ह्रदय से उनको पिता तुल्य मानता हूँ।बीती 16 अगस्त को एक बेटे की तरह पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर उन्होंने मुंडन करवाया और अब 29 तारीख को अपने मदिया कटरा स्थित होटल विभव पैलेस में भव्य तेरहवीं का आयोजन कर रहे हैं।इस दौरान 25 ब्राह्मणों को भोजन करवाया जाएगा और नियमानुसार सात नग(सात तरह का सामान) ब्राह्मणों को दान किया जाएगा।इसके साथ ही पक्का खाना खीर पूड़ी,पनीर की सब्जी भोजन में शामिल होंगी।ब्राह्मणों को भोजन करवाने के साथ साथ 250 के करीब कार्यकर्ताओं को भी भोजन कराया जाएगा।इस दौरान विधिवत पूजन में आगरा में अटल जी के परिजनों को भी शामिल किया जाएगा।

बाईट – विधायक जगन गर्ग