
नई दिल्ली : WWE समरस्लेम 2018 अमेरिका के न्यूयॉर्क ब्रुकलिन में खेला गया. जिसमे बेहद ही दिलचस्ब मैच देखने को मिले साथ ही चौकाने वाले परिणाम भी सामने आए. WWE का यह पीपीवी बहुत ही शानदार रहा यहाँ बहुत ज्यादा संख्या में दर्शक मौजूद थे. सबकी निगाहें रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के मैच पर टिकी हुई थी. रोमन रेंस के अलावा उनके शील्ड भाइयों ने भी समरस्लैम में अपने जलवे बिखेरे.
आइन नजर डालते हैं कि समरस्लैम के मैचों पर
-किक ऑफ शो के पहले मैच में एंड्राडे सिएन अल्मास और जैलिना वेगा की जोड़ी ने रुसेव और लाना को मिक्स्ड टैग टीम मैच में हरा दिया.
-दूसरे किक ऑफ मैच में सैड्रिक एलैक्जेंडर ने ड्रू गुलक को हराकर क्रूजरवेट चैंपियनशिप को कामयाबी के साथ डिफेंड किया.
-तीसरे और आखिरी किक ऑफ मैच में द बी-टीम ने रिवाइवल को मात देकर टाइटल अपने पास रखा.
-मेन शो के पहले मैच में सैथ रॉलिंस ने डॉल्फ जिगलर को हरा कर वह नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बने.
-WWE स्मैकडाउन टैग टीम टाइटल मैच में डिसक्वालीफिकेशन से द न्यू डे की जीत हुई लेकिन वो टाइटल हासिल नहीं कर पाए.
-ब्रॉन स्ट्रोमैन ने केविन ओवंस को सिंगल्स मैच में रनिंग पावरस्लैम मारकर हराया और अपने MITB ब्रीफकेस को अपने पास रखा.
-स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के ट्रिपल थ्रैट मैच में शार्लेट ने बैकी लिंच को पिन कर टाइटल जीता और उसके बाद बैकी ने हील टर्न लेते हुए शार्लेट को फिर मारा.
-एजे स्टाइल्स और समोआ जो के बीच हुआ WWE चैंपियनशिप मैच में समोआ जो ने डिसक्वालीफिकेशन के जरिए जीत दर्ज़ की.
-द मिज़ ने किसी हथियार से डेनियल ब्रायन पर अटैक किया और पिन करके मैच जीता.
-डीमन किंग अवतार में आए फिन बैलर ने एकतरफा मैच में बैरन कॉर्बिन के खिलाफ शानदार जीत हासिल की.
-शिंस्के नाकामुरा ने जैफ हार्डी को हराकर यूएस चैंपियनशिप को कामयाबी के साथ डिफेंड किया.
-रोंडा राउज़ी ने एलेक्सा ब्लिस को हराकर आसानी से टाइटल जीता और वो नई विमेंस चैंपियन बनीं
-रोमन रेंस ने आख़िरकार ब्रॉक लैसनर को हराया और नए WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने.