
बनबसा, चंपावत: उत्तरकाशी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या से गुससाये कांग्रेसियो ने बैठक कर आक्रोश जताया। युवा कांग्रेस नेता देवेन्द्र चंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में देवेन्द्र चंद ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार मूक दर्शक बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि राज्य में लूट, डकैती, हत्या बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री इस्तीफे और घटना में शामिल सभी आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पाटनी तिराहे में एकत्रित होकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।