
फिल्म पुष्पा द राइज में नजर आ चुके अल्लू अर्जुन ने एक मुस्लिम लड़की की पढ़ाई का खर्च उठाया है। वह लड़की नर्स बनना चाहती थी और उसके पिता का हाल ही में कोरोना से निधन हो गया था। अल्लू अर्जुन ने छात्रा को सहायता का आश्वासन दिया है। लड़की नर्स बनना चाहती है। इसका कोर्स चार वर्षों का होता है।
अल्लू अर्जुन ने लड़की की पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करने का निर्णय लिया है
अब लड़की की पढ़ाई का पूरा खर्च अल्लू अर्जुन ने वहन करने का निर्णय लिया है। केरल के अल्लपुझा जिले के जिलाधिकारी वी आर कृष्णा तेजा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इस बारे में अवगत कराया है। जिलाधिकारी ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि एक मुस्लिम लड़की उनसे मिलने आई ताकि वह उनसे मदद मांग सके। लड़की ने बारहवीं की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। हालांकि खराब वित्तीय परिस्थतियों के कारण वह आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पा रही थी। उनके पिता का भी कोरोना से निधन हो गया है।View this post on Instagram
जिलाधिकारी ने लिखा है, ‘मुझे लड़की की आंखों में आशा और आत्मविश्वास नजर आया’
जिलाधिकारी ने लिखा है, ‘मुझे लड़की की आंखों में आशा और आत्मविश्वास नजर आया। इसके चलते हमने तय किया कि उसे सहायता मिलनी चाहिए। लड़की को नर्स बनना था। इसके बाद अधिकारियों ने कई कॉलेज में बात की और उसका एडमिशन एक निजी कॉलेज में करवा दिया। आगे की समस्या पैसों की थी। इसके चलते हमने अल्लू अर्जुन से मदद लेने की ठानी। अल्लू भी इसके लिए तैयार हो गए। वह कॉलेज फीस के अलावा हॉस्टल फीस भी देंगे।’जिलाधिकारी को आशा है कि लड़की नर्स बनने के बाद समाज का ध्यान रखेगी
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि उन्हें आशा है कि लड़की नर्स बनने के बाद अपने परिवार और समाज का ध्यान रखेगी।View this post on Instagram