परि‍णीति ने बताया- निक को पागलों की तरह प्यार करती हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को उनके रोके पर दुनियाभर से कई फैन्स और सेलेब्स के बधाई संदेश और शुभकामनाएं मिल रही हैं. प्रियंका के रोका सेरेमनी का हिस्सा बनीं उनकी कजिन बहन परिणीति चोपड़ा ने भी प्रियंका और निक के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखकर बधाई दी है.

परिणीति ने अपनी पोस्ट में प्रियंका संग बिताए अपने बचपन की यादों को शेयर किया है. इसके अलावा परिणीति ने अपने मैसेज में प्रिंयका और निक के रिश्ते की गहराई को भी बयां किया है.

https://www.instagram.com/p/Bmn92EUlHlQ/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

परिणीति ने लिखा है, ‘अाज मैंने मैजिक और फेरीटेली स्टोरी को महसूस किया. मीमी दीदी जब हम बच्चे थे तो मुझे याद हैं मैं घर-घर खेला करती थी. हम शर्मीली दुल्हनें बनते थे, हमारे झूठमूठ के बच्चे होते थे और हम अपने पतियों को चाय सर्व करती थीं. अजीब है लेकिन, ऐसा इसलिए क्योंकि हमें हमेशा प्यार के जादू पर भरोसा था और उम्मीद थी कि हमें एक दिन अपने लिए परफेक्ट इंसान मिलेगा.

लेकिन आज कुछ भी झूठमूठ नहीं है. मैं उनके लिए इससे परफेक्ट इंसान के बारे नहीं सोच सकती. मैंने सुबह कहा था कि इंसान को जज करने के दो तरीके होते हैं. वो दो तरीके हैं-एक तो उनके साथ ट्रेवल करो और दूसरा उनके साथ खाइए. मैंने निक के साथ ये दोनों ही काम किए हैं और इसलिए मैं जानती हूं कि निक आप उनके परफेक्ट हैं. उन्हें आप प्यार देना क्योंकि वो आपको पागलों की तरह प्यार करती हैं. उनकी हिफाजत करना क्योंकि वो बाहर से स्ट्रॉन्ग लेकिन अंदर से सॉफ्ट हैं. मैं आप दोनों को बहुत प्यार करती हूं और शुभकामनाएं देती हूं… रोके की शुभकामनाएं और आने वाली शादी की भी…’

https://www.instagram.com/p/BmnZzOogQ2e/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

बता दें जल्द ही प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ शादी रचाने वाली हैं. सूत्रों के मुताबिक प्रियंका इस साल अक्टूबर महीने में शादी के बंधन में बंध सकती हैं. ये शादी अमेरिका में होगी या भारत में फिल्हाल इस पर सस्पेंस बना हुआ है. प्रियंका ने इसी साल अपने बर्थडे पर निक संग सीक्रेट एंगेजमेंट की थी. उनकी सगाई की अंगूठी की चर्चा से ही ये मालूम पड़ा था कि प्रियंका ने बॉयफ्रेंड निक संग अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ा लिया है