आज ही बनाए पनीर के लड्डू…..

सामग्री- 200 ग्राम पनीर

100 ग्राम नारियल कसा हुआ

2 चम्मच अखरोट की गिरी

2 छोटे चम्मच पिस्ते के टुकड़े

2 छोटे चम्मच बादाम

10 किशमिश

8 पीसी हरी इलायची

100 मिलीलीटर दूध

500 ग्राम शक्कर

सजाने के लिए सूखे मेवो को बारीक़ काट ले.

विधि- पनीर को कदूकस कर ले. – एक कड़ाही में पनीर,नारियल,शक्कर को दूध में डाले, मिश्रण को धीरे धीरे एक बड़े चम्मच से चलाते रहे.

– मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो उसमे किशमिश, बादाम ,पिस्ता, अखरोट डाल दे.

– अब हरी इलायची को भी मिश्रण में मिलाकर बड़े चम्मच से चलाते रहे.

– इसके बाद गैस बंद कर दे और मिश्रण के ठन्डे होते ही उसे गोल गोल लड्डू बनाकर रखते जाए.

– बारीक़ कटे सूखे मेवे से उसे सजाए।