
टीवी के कुछ शोज की कहानी इतनी दिलचस्प होती है कि वे शोज बहुत ही जल्दी टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो कुछ शोज ऐसे होते हैं जो टॉप 5 में भी शामिल नहीं हो पाते हैं. हर सफ्ताह फैंस अपने शो की टीआरपी रेटिंग्स जानने के लिए उत्साहित रहते हैं तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते आपका पसंदीदा शो किस पायदान पर हैं.
Urban Rating List
हर बार की तरह इस बार भी सबसे पहले पायदान पर एकता कपूर का सबसे पॉपुलर शो ‘नागिन 3’ ही रहा है वही दूसरे पायदान पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ हैं इसके बाद तीसरे नम्बर पर ‘कुमकुम भाग्य’ फिर चौथे नम्बर पर धक् धक् गर्ल माधुरी दीक्षित का डांस शो ‘डांस दीवाने’ रहा. इसके बाद पांचवे नम्बर पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने अपनी जगह बनाई. गौरतलब है कि पिछली बार की ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टॉप 5 में शामिल नहीं हो पाया था लेकिन इस बार इस पॉपुलर शो ने टॉप 5 में अपनी जगह बना ही ली.
Rural Rating List
अक्सर अपनी दिलचस्प कहानी को लेकर दर्शकों के बीच पॉपुलर शो ‘कुमकुम भाग्य’ ने रूरल रेटिंग लिस्ट में अपनी जगह पहले पायदान पर बनाई है, वही नागिन 3 इस जगह पीछे हैं. इसके बाद दूसरे पायदान पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ रहा है फिर तीसरे नम्बर ‘रब्बा वे’ इसके बाद चौथे नम्बर पर ‘जिंदगी की महक’ और पांचवे नम्बर पर एकता कपूर का पॉपुलर शो ‘नागिन 3’ रहा है.