अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से उदास ‘भारतीय क्रिकेट’, सचिन से विराट तक सबने जताया शोक

नई दिल्ली. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है और भारतीय क्रिकेट भी इससे अछूता नहीं है. टीम इडिया के मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों ने भी अपने ही अंदाज में ट्वीट कर अटल जी के निधन पर शोक जताया.

साल 2004 में अपने कार्यकाल के दौरान अटल जी ने क्रिकेट को भारत-पाक के बीच शांति का जरिया बनाया था. उन्होंने टीम इंडिया को वनडे और टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान के दौरे पर भेजा था. कहा जाता है इस क्रिकेट डिप्लोमैसी के जरिए अटल जी ने बॉर्डर के उस पार पाकिस्तान में भी भरपूर लोकप्रियता बटोरी थी.