मैंने अपने दिल में पत्थर रखकर इस्तीफा दिया: गोविन्द सिंह कुंजवाल

अल्मोड़ा: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने होटल शिखर में जिलाध्यक्ष को बदले जाने के सम्बंध में अपनी बात रखी। जिसमे उन्होंने कहा कि वह इस मामले में 11 अगस्त को शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफ़ा भेजा था। वह कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता हैं।मैंने अपने दिल में पत्थर रखकर इस्तीफा दिया: गोविन्द सिंह कुंजवाल

एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत एक माहौल पैदा किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने दिल में पत्थर रखकर इस्तीफा दिया। संगठन में उनसे कोई रॉय लिए बिना जिलाध्यक्ष का पद मोहन सिंह मेहरा को सौंपा गया।

सरकार को गिराने के लिए 100 करोड़ रुपये दिए जा रहे थे। हमने ईमानदारी से अपना काम किया। संगठन ने उनकी भावनाओं का कोई आदर नहीं किया। मुझे इस तरह की कार्रवाई ने अंदर से आहत कर दिया। भ्रामक सूचनाओं की वजह से यह स्थिति बनी। केंद्रीय नेतृत्व ने पुरानी स्थिति बनी रहेगी। जिलाध्यक्ष पद पर पीताम्बर पाण्डेय बने रहेंगे।