
ऋचा चड्ढा और अली फजल काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की शादी की खबरें भी काफी समय से आ रही हैं। लेकिन हमेशा गलत निकलतीं। पिछले साल ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे लेकिन फिर कोविड की वजह से दोनों की शादी कैंसल हो गई। लेकिम अब फिर दोनों की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। खबर आ रही है कि दोनों इस महीने के अंत तक शादी करने वाले हैं। दोनों इंटीमेट शादी करेंगे और 5 दिनों तक शादी का सेलिब्रेशन चलता रहेगा। इसके अलावा दोनों दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन भी देंगे।

कब होगी शादी
एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली से शादी के फेस्टिवल्स की शुरुआत होगी और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन होगा। शादी के फंक्शन्स के अलावा दोनों ने परिवार और दोस्तों के लिए संगीत और मेहंदी सेरेमनी भी प्लान की है। रिसेप्शन साउथ मुंबई होटल में होगा जिसमे 350-400 मेहमान शामिल होंगे। हो सकता है कि इसमे बॉलीवुड सेलेब्स में से भी कोई हो।
कोविड की वजह से ना हो दिक्कत
पिछले महीने ऋचा मे एक न्यूज चैनल से बात करते हुए अपनी शादी के प्लान के बारे में बताया। उन्होंने कहा था, ‘मुझे लगता है कि इस साल शादी हो जाएगी। कर लेंगे किसी तरह। हम दोनों शादी के लिए बहुत एक्साइटेड हैं, लेकिन कोविड को लेकर परेशान हैं और इसलिए काफी जिम्मेदार रहना चाहिए।’
ऋचा ने आगे कहा था, ‘हम किसी गलत वजह से खबरों में नहीं रहना चाहते। इसी के साथ ही हम काफी बिजी हैं। तो हमें अपने-अपने काम से समय निकालकर इस साल शादी कर लेनी चाहिए।’
ऋचा-अली की प्रोफेशनल लाइफ
ऋचा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म लाहौर कॉन्फिडेंशियल में नजर आई थीं जो पिछला साल रिलीज हुई थी। अब ऋचा फिल्म अभी तो पार्टी शुरू हुई है और फुक्रे 3 में नजर आने वाली हैं। वहीं अली की बात करें तो वह लास्ट हॉलीवुड फिल्म डेथ ऑफ द नाइल में नजर आए थे। अब अली, फुक्रे 3 और खूफिया में नजर आएंगे।