टी0 बी0 के मरीजों को पोषाहार वितरण किया गया..

एच0सी0 सिधौली पर किया गया पोषाहार वितरण का आयोजन।*
आज दिनांक 1 सितंबर 2022 को, जो कि ‘राष्ट्रीय पोषण सप्ताह’ के रूप में मनाया जाता है, के अवसर पर ह्यूमेन फाउंडेशन के द्वारा गोद लिए गए टी.बी. के मरीजों को पोषाहार सामग्री का वितरण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , सिधौली में, फाउंडेशन की संस्थापिका असमा खान के द्वारा किया गया।


*इस पोषाहार सामग्री में प्रोटीन आहार , जैसे- अरहर दाल, या चना दाल, सोयाबीन के बीज, भुना हुआ चना, सोयाबीन बड़ी, गुड़ आदि को सम्मिलित किया जाता है जिससे कि टी.बी. के मरीजों को दवा के साथ-साथ प्रचुर मात्रा में पोषण मिलता रहे और उनको स्वास्थ्य लाभ अति शीघ्र मिल सके।*
साथ ही आपको यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि ह्यूमेन फाउंडेशन द्वारा जिन 10 टी0बी0 के मरीजों को गोद लिया गया था उनकी निरंतर खान पान एवं देख रेख के परिणाम स्वरूप उनमें से 7 मरीजों का इलाज पूरा हो चुका है और अब वह टी. बी. की विमारी से पूर्णतया मुक्त हो चुके हैं,( यह जानकारी सी0एच0सी0 सिधौली द्वारा दी गयी है)अतः उनके स्थान पर नए मरीजों को गोद लिया गया है, जिनकी कुल संख्या 10 है।
इस अवसर पर ह्यूमेन फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी आसमा खान,चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 आर के वर्मा, संतोष कुमार (टी. बी. एच बी), हिमांशु यादव( एसटीएस), विनय बहादुर (एसटीएलएस) सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
आपको बताते चले कि ह्यूमेन फाउंडेशन द्वारा मानव सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य किया जा रहा है चाहे वह रक्तदान ,नेत्रदान की ,नशा उन्मूलन की जागरूकता हो या ग्रामीण क्षेत्रो के महिलाओं एवं पुरुषों के हेल्थ चेकअप,गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा, आदि इन सभी क्षेत्रों में बढ़ चढ़ कर कार्य कर रहा है जिसमे आमजन एवं मीडिया बंधुओं का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।