
करीब 22 साल पहले वाराणसी के कमिश्नरी भवन पर प्रदर्शन के मामले में दर्ज मुकदमे में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला बुधवार को अदालत में हाजिर हुए। सुरजेवाला के खिलाफ एलबीडब्ल्यू जारी था। इस पर सुरजेवाला बुधवार को प्रभारी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम एमपी एमएलए नितेश सिन्हा की अदालत में पेश हुए और 25000 का बंध पत्र देने पर कोर्ट ने वारंट रद्द किया। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 13 नवंबर तय की है।

जिले के चर्चित संवासिनी गृह कांड में एक कांग्रेसी नेता का नाम सामने आने पर इसके विरोध में पार्टी नेताओं ने 21 अगस्त को 2000 कमिश्नरी कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया था। करीब 800 की संख्या में परिसर में घुसकर उग्र प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, एसपी गोस्वामी, अशोक मिश्र, विजय शंकर पांडेय भी शामिल हुए थे।
मंडलायुक्त कोर्ट में घुसकर तोड़फोड़ करने का भी आरोप है। प्रदर्शन को लेकर कैंट थाने में साल 2000 में ही मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले की सुनवाई में बार-बार नोटिस देने के बाद भी सुरजेवाला कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। इस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ एलबीडब्ल्यू जारी था।