एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ ने किया सम्मानित

लखनऊ:- एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ राजीव कृष्ण ने किया सम्मानित स्वतत्रंता दिवस के पर्व पर रिजर्व पुलिस लाइन लखनऊ के मनोरंजन कक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन, लखनऊ द्वारा सिल्वर प्रशंसा चिन्ह (Commendation Disc) दिया गया.

पूर्व तैनाती के दौरान जनपद पीलीभीत व जनपद बरेली में किये गये उत्कृष्ट कार्यो के लिए किया सम्मानित.

सट्टा किंग का खात्मा, बड़े माफियाओ के विरूद्व चलाये गये अभियान तथा दुर्दान्त अपराधियों की गिरफ्तारी आदि के द्वारा आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास उत्पन्न करने के लिए किया गया सम्मानित.

कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से अपराध नियत्रंण व कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में एसएसपी द्वारा किये गये उत्कष्ट कार्यो को दृष्टिगत रखते हुये सम्मानित किया गया.