
एंकर — हाल ही में भारतीय जनता पार्टी की मेरठ में हुई चुनावी रणनीति में हिस्सा लेने के बाद हरदोई वापस आए बीजेपी सांसद अंशुल वर्मा ने अनोखा बयान दिया है, अंशुल वर्मा ने कहा है की आर्थिक रुप से मजबूत व संपन्न लोगों को आरक्षण का लाभ त्याग देना चाहिए, बल्कि इसका लाभ सर्व समाज के तमाम गरीब और जरूरतमंद लोगों को मिलना चाहिए जो समाज से काफी पिछड़ गए हैं,
सांसद अंशुल वर्मा ने कहा कि उनकी सरकार की भी यही मंशा है और इसको लेकर वह जल्द ही एक्ट में संशोधन भी करेगी , हलाकि एससी एसटी एक्ट में संशोधन कर बीजेपी सरकार दलितों और पिछड़ों को थामने में जुटी हुई थी लेकिन अनुसूचित जाति से आने वाले हरदोई के बीजेपी सांसद अंशुल वर्मा के इस बयान के बाद कहीं न कहीं सियासी मौसम में चुनावी बुखार जरूर तेज कर दिया है, जहां एक तरफ सरकार SC ST के हक की बात कर कर उनको थमने का कार्ड खेल चुकी है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी सांसद एससी एसटी एक्ट के तहत मिलने वाले आरक्षण को संपन्न लोगों द्वारा छोड़ने की अपील की जा रही है ऐसे में सांसद और सरकार की दो राहों पर चलने वाले बयान तमाम तरह के सियासी सवाल जरूर पैदा कर रहे हैं।