
नई दिल्ली: भारत 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने देश को शुभकामनाएं दीं. पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर गौतम गंभीर, रोहित शर्मा और युवराज सिंह समेत कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए खुशी जाहिर की. युवराज ने देश के जवानों के लिए एक स्पेशल वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा कि हमारे देश के जवान असली हीरो हैं. युवराज ने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे काफी पसंद भी किया जा रहे है.
दरअसल युवराज ने अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा, हम उन जवानों को अभिनंदन करते हैं, जो अपनी जान खतरे में डालकर हमारी जान की रक्षा करते हैं. हमारे जवान हमारे असली हीरो हैं. स्वतंत्रता दिवस को अच्छी सोच के साथ अच्छे कल के लिए एक दूसरे को सम्मान देकर मनाएं. स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाएं.
This Independence Day,lets all come together &celebrate the achievements of r fellow Indians &our proud nation &hope that we as Indians,continue to work together in order to make our tricolour fly high.Happy Independence Day. Jai Hind #HappyIndependenceDay #IndependenceDayIndia pic.twitter.com/E2seAmKHUd
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) August 15, 2018
देखें वीडियो :