रामनगरी अयोध्या को विश्वनाथ कॉरीडोर की तर्ज पर किया जायेगा विकसित, जाने पूरी ख़बर

लोकभवन में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस दौरान 13 अहम प्रस्ताव पर मुहर लगी। 11 नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार संबंधी नगर विकास विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। वहीं अयोध्या राममंदिर के आस पास सड़क मार्ग का निर्माण व सौंदर्यकरण होगा। राममंदिर के मुख्यमार्ग पर सारी नगरीय सुविधाओं के साथ मॉडल सिटी के तौर विकसित होगा। काशी विश्वनाथ कॉरीडोर की तर्ज पर बनेगा। वहीं नव सृजित नगर निकायों के विकास के लिये मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना शुरू होगी।

नगर पंचायतों के गठन व विस्तारीकरण के प्रस्ताव को पास किया गया, वाराणसी नगर निगम की सीमा का विस्तार होगा,रामनगर नगरपालिका परिषद को इसमें समाहित किया गया।

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना को मंजूरी,इस योजना अंतर्गत मास्टरप्लान बनाये जाएंगे, जनप्रतिनिधियों की सलाह ली जाएगी, रोड, ड्रेनेज,स्ट्रीट लाइट्स,कम्युनिटी हॉल निर्माण,बाजार में जनसुविधाओं के कार्य हेतु,चौराहों पर जन कार्य,ओपन पार्क आदि के लिए इस योजना अंतर्गत कार्य किये जायेंगे।