
गर्दन में दर्द होने से सिर को दाएं-बाएं घुमाने में दर्द और अकडऩ महसूस होती है. आज हम आपको बताएंगे गर्दन दर्द से राहत पाने के कुछ आसान घरेलू उपाय-
1- अदरक का चूर्ण और पेस्ट अदरक गर्दन दर्द को ठीक करता है. यह एक आयुर्वेदिक दर्द निवारक दवा है. एक गिलास पानी में एक चम्मच अदरक का पाउडर मिलाकर पीने से गर्दन दर्द में राहत मिलती है. आप अदरक को कुचलकर उसका पेस्ट बनाकर अपनी गर्दन पर लगाएं. आपको गर्दन दर्द में राहत मिलेगी.
2- गर्म पानी की सिकाई गर्दन दर्द में गर्म सिकाई आपको राहत दे सकती है. गर्दन दर्द के दौरान आप किसी प्लास्टिक की बोतल में गर्म पानी डालकर उससे गर्दन की सिकाई कर सकते हो. सिकाई करने से खून का बहाव उस जगह पर तेजी से होता है जिससे आपको दर्द से राहत मिलती है
3- मालिश करने से गर्दन दर्द में आराम मिलता है. लेकिन ध्यान रहे गर्दन की मालिश आराम से करें. तिल का तेल या सरसों के तेल से हल्की-हल्की मसाज करें.
4- कपूर और हींग बराबर मात्रा में लें. और इन्हें एक कटोरी सरसों के तेल में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. और गर्दन पर हल्की मसाज करें.