श्रद्धा कपूर के इस अंदाज को देखकर फैन्स हुए पागल

श्रद्धा कपूर अपने हर लुक से अच्छी तरह फैंस का दिल जीतना बखूबी जानती है और अपनी दिलकश अदाओं से सभी को अपना दीवाना बनाने में कामयाब हो जाती है। सोशल मीडिया पर ख़ास एक्टिव रहने वाली श्रद्धा, हमेशा ही अपने फोटोशूट से दर्शकों के लिए कुछ नए ट्रेंड्स लेकर आती है और चर्चाओं में छा जाती है। अब उनके हालिया अवतार को देखकर, ट्रेडिशनल लुक में उनकी बला की खूबसूरती का अंदाजा लगाया जा सकता है।

बता दें कि बीते मंगलवार को श्रद्धा ने स्वदेशी सोशल मीडिया मंच, कू ऐप पर अपना ट्रेडिशनल लुक फोटोज भी साझा की है। इतना ही नहीं  एक्ट्रेस का यह फोटोशूट देखकर आप भी कहेंगे कि श्रद्धा वेस्टर्न के साथ ट्रेडिशनल लुक में भी बेहद आकर्षक दिखाई देती है। इस बार ट्रेडिशनल अवतार में श्रद्धा सिजलिंग दिखाई दे रही है। डिजाइनर लहंगे में गॉर्जियस दिख रहीं श्रद्धा कपूर का स्टाइल और फैशन, हर किसी को पसंद आ रहा है। उनके इस पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स भी खूब आ रहे हैं

वर्क फ्रंट के बारें में बात की जाए तो श्रद्धा कपूर को आखिरी बार टाइगर श्रॉफ के साथ बागी 3 में देखा जा चुका है। इसके अलावा वह जल्द ही रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा में नजर आने वाले है। इस मूवी को लव फिल्म्स और टी-सीरीज मिल कर निर्मित कर रहे हैं। मूवी 2023 में होली पर रिलीज होने वाली है। जिसके साथ साथ, वह निर्देशक पंकज पाराशर के निर्देशन में बन रही फिल्म चालबाज इन लंदन में भी दिखाई देने वाली है।