राखी सावंत हैं बॉयफ्रेंड आद‍िल से निकाह को तैयार लेकिन इस बात से हैं परेशान

राखी सावंत यानी ‘ड्रामा क्वीन’ पिछले दिनों अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान के मिलने से इनकार करने पर एयरपोर्ट पर उन्होंने पैपराजी के सामने दुखड़ा रोया, लेकिन बाद में फिर आदिल पर फूल बरसाकर प्यार भी जता दिया. रितेश के जाने के बाद आदिल के प्यार में पागल हो चुकीं राखी अब उनसे निगाह करने के लिए के लिए भी तैयार हैं, लेकिन अपने बॉयफ्रेंड की एक्स से बहुत परेशान हैं. शादी को तैयार राखी ने हालांकि बातो-बातों में ये भी कह दिया कि वह प्यार के मामले में बहुत बदकिस्‍मत हैं.

राखी सावंत इन दिनों बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी को डेट कर रही हैं. राखी ने हाल ही में अपने लवर के साथ बिग बॉस 16 में पार्ट लेने की इच्छा जाहिर करते हुए शो में ही आदिल के साथ निकाह करने की बात कह डाली.

बिग बॉस हाउस में करेंगे निकाह!
दिल्ली टाइम्स से बात करते हुए राखी सावंत ने कहा कि अगर हम (आदिल-राखी) बिग बॉस हाउस में रहे, तो फिर बिग बॉस ही हमारी शादी करेंगे. निकाह करेंगे. पक्का… मैं कहती हूं बिग बॉस हाउस में ही मेरा निकाह आदिल से करा दो. राखी ने आगे कहा, ‘अगर हम गए तो आदिल भी बोलेंगे बिग बॉस में मेरी शादी करो न. मैं तेयार हूं’.

आदिल की एक्स से हैं परेशान
हालांकि, इस बातचीत में राखी ने ये कबूल किया प्यार के मामले में वो किस्मत वाली नहीं हैं. साथ ही उन्होंने आदिल की एक्स के बारे में भी बात की. एंटरटेनमेंट क्वीन ने कहा, ‘आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड ने हमारी लाइफ खराब कर दी है. रोज वो आदिल को फोन कर धमकी देती है कि खुद को खत्म कर लेगी या कोई प्राइवेट वीडियो रिलीज कर देगी.’

आदिल की एक्स ने राखी से क्या कहा?
राखी ने आगे बताया कि आदिल की एक्स ने उन्हें भी फोन किया और कहा कि आदिल सिर्फ मेरा इस्तेमाल कर रहा है. वह अभी भी उसी से प्यार करता है. राखी ने कहा कि ये बात सुनने के बाद मैं बहुत परेशान हो गई थी. हम इस पर लगातार बहस कर रहे हैं. मुझे पता नहीं है कि अब और क्या करना है. लेकिन मुझे लगता है कि मैं प्यार में बदकिस्मत हूं. हालांकि, आदिल ने ईटाइम्स टीवी को बताया था कि राखी और मेरे बीच सब ठीक है और हमारा रिश्ता मजबूती से साथ आगे बढ़ रहा है.