
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग इंटरनेशन क्रिकेट में कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. सहवाग ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान कई मैचों में उम्दा प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को जीत दिलायी. उन्होंने रिटारमेंट के बाद भी क्रिकेट का साथ नहीं छोड़ा और किसी न किसी तरह से खेल से जुड़े हैं. सहवाग सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं. वो खुद से जुड़ी कई फोटोज़ और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. हाल ही में सहवाग ने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से मुलाकात की.
दरअसल अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ रिलीज होने वाली है. यह फिल्म भारत के ओलम्पिक में पहला गोल्ड मेडल हासिल करने पर आधारित है. अक्षय और सहवाग सोमवार को इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान मिले. सहवाग और उनके परिवार ने अक्षय के साथ फोटोज़ क्लिक करवायी. उन्होंने ट्विटर पर फोटो शेयर भी की. सहवाग ने इस फोटो के साथ कैप्शन लिखा, ”अक्षय कुमार स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए धन्यवाद. मैं पूरी तरह से गोल्ड के लिए सोल्ड हो गया हूं. बहुत ही अच्छा प्रदर्शन और यह इंस्पायरिंग फिल्म है. उम्मीद करता हूं कि यह अच्छा प्रदर्शन करे और दूसरों को भी इंस्पायर करे.”
Thank you @akshaykumar for the special screening. I am totally #SoldForGold. Wonderful performances and a really inspiring movie. May it do well and inspire many. pic.twitter.com/xQULrkj5vM
— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 13, 2018
गौरतलब है कि अक्षय की यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो रही है. अहम बात यह है कि इस फिल्म में अक्षय बतौर हॉकी कोच नजर आयेंगे. यह फिल्म में ओलम्पिक गेम्स 1948 पर आधारित है, जिसमें भारत ने पहला ओलम्पिक गोल्ड मेडल जीता था. इस गोल्ड को भारत की हॉकी टीम ने जीता बहुत ही मुश्किल परिस्थितियों में जीता था.