
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से भेंट की। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और पूर्व राष्ट्रपति के पति देवी सिंह पाटिल भी ओल्ड महाराष्ट्र सदन में उनके साथ थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्नयाथ ने सोमवार को नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल से मुलाकात की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद ओल्ड महाराष्ट्र सदन में रुकीं प्रतिभा देवी सिंह पाटिल से सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचार भेंट की। बताया जा रहा है कि पूर्व राष्ट्रपति ने ही सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट करने की इच्छा जाहिर की थी। इसका सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरा सम्मान रखा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिजोरम के राज्यपाल ने भी मुलाकात की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मुलाकात की। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने की इच्छा जताई थी। संसद भवन से निकलकर सीएम योगी आदित्यनाथ पुराने महाराष्ट्र सदन पहुंचे थे
कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा
सावन के दूसरे सोमवार यानी आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिव भक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की।मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकाप्टर से शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। आज गाजियाबाद के हिंडन बेस से लखनऊ के लिए प्रस्थान करने के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने हेलिकाप्टर में रखे पुष्पों को मुजफ्फनगर के खतौली बाईपास क्षेत्र में कांवडियों पर बरसाया। मेरठ मंडल के जिलों में कांवड लेकर जा रहे शिव के भक्तों पर कोरोना वायरस संक्रमण काल से पहले पुष्प वर्षा की गई थी। सीएम योगी आदित्यनाथ पुष्प वर्षा कार्यक्रम के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ पहुंचेंगे।
मेरठ और सहारनपुर मंडल में पहले से ही कांवड़ियोंपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की तैयारी की गई है। मेरठ से कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह, एडीजी राजीव सब्बरवाल व आईजी प्रवीण कुमार इसकी शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को हेलिकाप्टर से कांवड़ यात्रा की निगरानी करने और कांवड़ियोंपर पुष्प वर्षा करने के अफसरों को निर्देश दिए हैं।
मेरठ, बागपत, गाजियाबाद में विभिन्न स्थानों पर कांवड़ियोंपर पुष्प वर्षा होगी। सहारनपुर मंडल के शामली में कांवड़ियोंपर पुष्प वर्षा की जाएगी। मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के बाद यह हेलिकाप्टर मेरठ पुलिस लाइन आएगा, जहां से कांवड़ियोंपर पुष्प वर्षा होगी। हेलिकाप्टर में मंडलायुक्त सुरेन्द्र सिंह, एडीजी राजीव सब्बरवाल और आईजी प्रवीण कुमार सवार रहेंगे।
मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों के ऊपर पुष्प वर्षा
मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर रविवार को पहुंचे सहारनपुर कमिश्नर लोकेश एम, डीआईजी सुधीर कुमार सिंह, डीएम चंद्र भूषण सिंह, एसएसपी विनीत जायसवाल ने कांवड़ियोंके ऊपर फूलों की वर्षा की। यहां पर मौसम की खराबी के चलते दूसरे दिन भी हेलिकाप्टर नहीं पहुंच सका। इसी कारण अधिकारियों ने शिव चौक पर पहुंचकर हाथों से पुष्प वर्षा की।