
ससुरालीजनों से पीड़ित महिला ने घर के अंदर डाई पी लिया। आरोपी देवर ने महिला को डाई पीते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। उधर पीड़ित महिला अपनी दो बहनों के साथ कोतवाली पहुंची और मामले की शिकायत कर आरोप लगाया कि उसकी दो बेटियां हैं जिसके कारण उसके पति ने छोड़ दिया है अब मुंबई में रहकर अपनी दूसरी शादी कर ली है। इधर ससुरालीजन आए दिन मारते-पीटते हैं।
एंकर
मामला है फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के जोनिहा गांव का। यहां के रहने वाले समीर की शादी 4 वर्ष पहले बकेवर थाना क्षेत्र के जरारा गांव के रहने नसीर की पुत्री अनीशा के साथ हुई थी महिला के दो पुत्रियां हैं। महिला का पति मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। महिला का आरोप है कि उसके दो बेटियां हैं. इस कारण उसके पति ने उसको छोड़ दिया है अब मुंबई में दूसरी शादी कर ली है इधर ससुरालीजन आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं जिसके चलते मजबूर होकर उसने डाई पी लिया। देवर ईशा व सलीम तथा सास ससुर व ससुराल के सभी लोग मारते-पीटते हैं।
महिला ने बताया कि वीडियो उसके देवर ईशा ने बनाया है और वायरल किया है। उसने ऐसा क्यों किया उसे नहीं मालूम। उधर महिला अपनी बहन किसमितुन तथा रहीसुन के साथ कोतवाली पहुंची।किसमितुन ने अपने ससुरालीजनों के खिलाफ बहन को पीड़ित करने और जबरन डाई पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी ससुर मतीन तथा महिला के देवर सलीम को पकड़ कर पूछताछ कर रही है। जबकि वीडियो वायरल करने वाला देवर ईशा मौके से फरार है।