अपकमिंग फिल्म के पोस्टर में रोमांटिक नजर आए गिप्पी ग्रेवाल

पंजाबी फिल्मों में और अपने गानों से सभी के दिलों पर राज करने वालें गिप्पी ग्रेवाल जल्द ही पंजाबी फिल्म ‘मर गए ओय लोको’ में नजर आने वालें हैं. आज फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है जो काफी शानदार है. इस पोस्टर में गिप्पी अपनी को स्टार सपना पब्बी के साथ बड़े ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. आप सभी को बता दें कि गिप्पी एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ ही एक बहुत ही शानदार गायक भी हैं और उन्होंने कई ऐसे सांग्स गाए हैं जो काफी शानदार और हिट रहे हैं.

आपको बता दें कि गिप्पी की अपकमिंग फिल्म में उनके साथ बिन्नू ढिल्लों, सपना पब्बी, जसविंदर भल्ला और गुरप्रीत सिंह भी नजर आने वालें हैं. इस फिल्म को गिप्पी खुद प्रोडूस भी कर रहे हैं. फिल्म के डायरेक्टर सिमरजीत सिंह है और फिल्म को इसी महीने की 31 तारीख को रिलीज कर दिया जाएगा. फिल्म को लेकर गिप्पी काफी एक्साइटेड हैं और साथ ही सपना भी.

सपना ने कुछ समय पहले ही एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अपनी इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है और इस फिल्म में उनकी जोड़ी गिप्पी के साथ फैंस को खुब पसंद आने वाली है. फिल्म के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है और उन्हें यह यकीन है कि फिल्म हिट नहीं बल्कि सुपरहिट हो जाएगी. आप सभी को बता दें कि गिप्पी ने कुछ समय पहले ही अपना एक म्यूजिक इवेंट भी किया था जिसमे वह काफी शानदार परफॉर्म करते हुए नजर आए थे.