
ब्रेकिंग न्यूज़: घरेलू विवाद के चलते बेटे ने फ़ोड़ा पिता का सिर

मामला सदर कैंट थाना के भगवंत नगर का है जहाँ एक तरफ घरेलू हिंसा को लेकर बेटे ने पत्थर से पिता का सिर फोड़ दिया जिसकी सूचना उसके छोटे भाई ने डायल 100 पर दी जिसके उपरांत ही एस.ओ रंजना सचान वहाँ पहुँच के अपराधी को हिरासत में लिया।
अपराधी के पिता को निजी अस्पताल ले जाया गया एवं अपराधी को गिरफ्त में कर के थाने लाया गया। अपराधी का नाम अमित कुमार एवं पिता का नाम अमृत लाल निवासी भगवंत नगर का रहने वाला है।