
नई दिल्ली. गेंद सीमा रेखा की ओर 4 रन के लिए जाती हुई… और ये लगा BSNL चौका… एक वक्त था जब कुछ ऐसे ही हम सब रेडियो पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की जबरदस्त बल्लेबाजी की कमेंट्री सुना करते थे. लेकिन, आज उन्हीं के बेटे क्रिकेट स्टेडियम के बाहर रेडियो बेच रहे हैं. क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स पर इस वक्त भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा हैं. इसी दौरान वहां कुछ ऐसा दिखा जो वाकई हैरान करने वाला था. दरअसल, भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में कमेंट्री कर रहे भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर सेल्समैन बनकर लॉर्ड्स के बाहर रेडियो बेचते दिख रहे हैं.
इस तस्वीर में अर्जुन के साथ खुद हरभजन सिंह भी है. लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान के बाहर ली गई इस तस्वीर में अर्जुन घूम-घूमकर सेल्समैन की तरह डिजिटल रेडियो बेचते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर अर्जुन तेंदुलकर की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है.
Look who selling radios @HomeOfCricket today.. sold 50 rush guys only few left 😜 junior @sachin_rt #Goodboy pic.twitter.com/8TD2Rv6G1V
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) August 11, 2018
ग्राउंड स्टाफ का बंटाया हाथ
इससे पहले लॉर्ड्स मैदान के अंदर से ली गई अर्जुन तेंदुलकर की तस्वीर भी खूब चर्चा में रही थी, जिसमें वो दूसरे दिन के खेल के दौरान बारिश से निपटने में ग्राउंड स्टाफ की मदद करते दिखे थे.
👋 Arjun Tendulkar!
Not only has he been training with @MCCYC4L recently & but he has also been lending a helping hand to our Groundstaff!#ENGvIND#LoveLords pic.twitter.com/PVo2iiLCcv
— Lord's Cricket Ground (@HomeOfCricket) August 10, 2018
बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता सचिन तेंदुलकर के साथ इन दिनों लंदन में ही हैं. सचिन MCC के मेंबर हैं और हाल ही में उनका क्रिकेट एकेडमी को लेकर मिडिलसेक्स के साथ करार भी हुआ है. अर्जुन भी MCC ग्राउंड पर ही क्रिकेट की प्रैक्टिस करते हैं. लॉर्ड्स टेस्ट के शुरू होने से पहले उनकी टीम इंडिया के साथ नेट प्रैक्टिस की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं.