
आजकल देश और दुनिया में कई तरह की बड़ी-बड़ी चोरी की घटनाएं हो रही है लेकिन अमेरिका में कल रात चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया था जो विश्व में पहले कभी नहीं हुआ। आज सुबह वाशिंगटन के सिएटल टैकोमा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक प्लेन ही चोरी हो गया था। दरअसल अलास्का एयरलाइंस का एक कर्मचारी एयरपोर्ट पर खड़े यात्री विमान को बिना किसी की इजाजत के लेकर उड़ गया। 
कर्मचारी के प्लेन उड़ाते ही एयरलाइन के सभी कर्मचारी और अधिकारी सकते में आ गए। उन्होंने तुरंत एयरपोर्ट प्रसाशन और पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। जल्द ही इस प्लेन के पीछे फाइटर विमानों को भेजा गया लेकिन कुछ देर बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि सौभाग्य से उस वक्त विमान में कोई यात्री मौजूद नहीं था जिससे किसी तरह की बड़ी घटना नहीं हुई।
आपको बता दे कि शुरुआत में लोग इसे आतंकी घटना समझ रहे थे लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने इस घटना को आतंकी वारदात होने की संभावना से इंकार किया है। अलास्का एयरलाइन के अधिकारियों ने बताया कि ये विमान सी-टैक एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ देर बाद डायवर्ट होकर केट्रोन आइलैंड में क्रैश हो गया था। होराइजन एयर क्यू400 नामक इस विमान में कोई भी अन्य यात्री सवार नहीं था। यह 76 सीटों वाला टर्बोप्रोप एयरक्रॉफ्ट था।