
फिल्म अभिनेत्री कियारा आडवानी से मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में पत्रकारों को साफ़ कह दिया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनके अफेयर को लेकर की जा रहीं बातें गलत हैं और वो सिर्फ अपने काम से प्यार करती हैंl
मीडिया ने जब यह पूछ लिया कि इस समय उनके और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच अफेयर की खबरें आ रही हैं और इस पर उनका क्या कहना है? इस पर कियारा आडवाणी ने कहा कि वह इस समय किसी और से नहीं बल्कि अपने काम से प्यार करती हैं l कियारा कहती हैं,’सच कहू तो जब भी मैं किसी के साथ किसी भी रिश्ते में होउंगी तो उसके बारे में मैं मीडिया को अवश्य बताउंगी l अगर मेरा बताने का मन होगा तबl अभी मेरा पूरा लक्ष्य मेरे करियर और मेरे काम पर है और मुझे लगता है ऐसे ही होना चाहिएl मैं इस समय मेरे काम के साथ रिश्ते में हूँ और मुझे इस रिश्ते से प्यार हैl’ गौरतलब है कि कियारा आडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच अफेयर होने की खबरें तब से आ रही हैं, जब से आलिया भट्ट के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा का ब्रेकअप हुआ हैl हालांकि आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उनके रिश्ते के बारे में कभी भी मीडिया से खुलकर बातें नहीं की थी लेकिन कई बार दोनों को एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखा गया थाl वही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अलग होने के बाद आलिया भट्ट अब रणबीर कपूर के साथ ज़्यादा समय बिता रही हैं l इतना ही नहीं रणबीर कपूर ने इस बारे में खुलकर बताया भी थाl
अब सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम भी कियारा आडवानी के साथ जोड़ा जा रहा हैl कियारा हाल ही में करण जौहर की वेब फिल्म लास्ट स्टोरी से काफ़ी चर्चा में रहीं l जल्द ही वो शाहिद कपूर के साथ फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू के एक स्पेशल सॉंग में नज़र आएंगी l