
वेस्टइंडीज में इन दिनों कैरेबियन प्रीमियर लीग खेली जा रही है और इस लीग के एक मैच में एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देख सभी दंग रह गए। गयाना अमेजन की तरफ से खेलने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने बेन कटिंग को आउट करने के बाद अश्लील इशारा किया।
सेंट किट्स और गयाना अमेजन के बीच मैच खेला जा रहा था और इस मुकाबले के 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर बेन कटिंग ने सोहेल तनवीर की गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसके बाद अगली ही गेंद पर तनवीर ने कटिंग को बोल्ड कर दिया। कटिंग को आउट करने के बाद सोहेल तनवीर ने अपनी बीच की दोनों अंगुलियों से बेन कटिंग की तरफ अश्लील किया।
इस घटना के बाद आइसीसी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सोहेल तनवीर के ऊपर मैच फीस का 15 प्रतिशत का जुर्माना लगाया है। सीपीएल द्वारा जारी अधिकारिक नोट के मुताबिक सोहेल तनवीर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद मैच रेफरी की तरफ से उनके ऊपर पेनल्टी लगाई गई।
गौरतलब है इस मैच में गयाना अमेजन वॉरियर्स ने 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की। सेंट किट्स और नेविस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 अोवरों में कप्तान क्रिस गेल की 86 रनों की पारी की बदौलत 146-5 का स्कोर खड़ा किया, गयाना ने इस लक्ष्य को 6.3 ओवरों में ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।