चोपड़ा चेहरे का हाल देख फैंस हुए बेचैन,एक्ट्रेस के आंखों में आंसू देख लोगों ने पूछा उनका हाल

 ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपना नाम कमा चुकी हैं। प्रियंका ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों के साथ कई ऐसे रिकॉर्ड भी अपने नाम किए जिन्हें पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। प्रियंका चोपड़ा प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। फैंस भी प्रियंका के लेटेस्ट अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन इसी बीच प्रियंका की एक तस्वीर ने उनके चाहने वालों को बेचैन कर दिया है। इस तस्वीर में प्रियंका के फेस पर काफी चोटें नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक सेल्फी शेयर की है जो हर किसी को पेरशान कर रही है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उनके नाक और होठ पर खून लगा हुआ है। वहीं उनके फेस पर सूजन नजर आ रही है। वहीं लुक की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इस तस्वीर में ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘क्या आपका दिन भी काम पर कठिन था?’ इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने #Actorslife #Citadel #Adayinthelife जैसे हैश टैग का इस्तेमाल किया है।यहां देखें तस्वीर…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा की इस चोटिल तस्वीर को देखकर फैंस चिंता जाहिर कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर फैंस अपने रिएक्शन दे रहे हैं। फेंस कयास लगा रहे हें कि क्या प्रियंका के फेस पर ये चोटें वाकई हैं या फिर उन्होंने मेकअप किया है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली वेब सीरिज Citadel की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने उनसे पूछा, ‘क्या हुआ? क्या आप ठीक हैं?’ तो वहीं एक और फैन ने लिखा, ‘क्या हुआ ये?’ एक ने लिखा, ‘अपना ख्याल रखें, हर दिन कुछ नया अनुभव मिलता है।’