
बाराबंकी: जिला कारागार के उन चार बंदियों को 15 अगस्त को रिहा किया जाएगा। जो जुर्माना नही जमा कर पा रहे थे। लखनऊ के एक क्लब ने इन बंदियों का जुर्माना भरा है। शासन के निर्देश चारों बंदियों को स्वतंत्रता दिवस पर रिहा किया जाएगा।
जो बंदी स्वतंत्रता दिवस पर रिहा किए जाएंगे उनमें कोतवाली नगर के निवासी आकाश यादव पुत्र अनिल यादव जो चोरी के मामले में बंद हुआ था जिसकी सजा भी पूरी हो चुकी है। सिर्फ जुर्माना न जमा कर पाने की दशा में रिहाई नहीं हो पा रही थी। मारपीट में बंद सफदरगंज निवासी बुधराम पुत्र रामचंदर, गैंगेस्टर में बंद सीतापुर के तंबौर निवासी बंदी मुईन उर्फ शमीम पुत्र मतीन, चोरी के आरोप में बंद गोरखपुर के तिवारीपुर निवासी शहजाद पुत्र परवेज को रिहा किया जाएगा। जेल अधीक्षक आरके जायसवाल ने बताया कि शासन के आदेश पर इन चारों बंदियों की रिहाई होगी। लखनऊ की संस्था रोटरी क्लब की ओर से बंदियों का पांच हजार का जुर्माना भरा गया है।